Darbhanga News: कटहलबाड़ी सिंधी टोला में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Darbhanga News:कटहलबाड़ी सिंधी टोला में एमएमटीएम कॉलेज के निकट एक मकान में विवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

Darbhanga News: दरभंगा. कटहलबाड़ी सिंधी टोला में एमएमटीएम कॉलेज के निकट एक मकान में विवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. महिला का किराये के मकान में फंदे से झूलता शव बरामद किया गया. सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों की नजर घर के अंदर महिला के झूलते हुए शव पर पड़ी. घर अंदर से बंद था. लोगों ने इसकी सूचना विश्वविद्यालय थाना को दी. जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की. उसकी पहचान बहेड़ा थाना के मोतीपुर गांव निवासी 24 वर्षीय किशोरी कुमारी के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि वह विगत दो वर्ष से किराये के मकान में रह रही थी. लगभग छह माह पूर्व उसने बहेड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से श्यामा मंदिर में शादी की थी. महिला का पति मुंबई में रहता है. स्थानीय लोगों के अनुसार उसके पति व परिजनों को सूचना दे दी गयी है. विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है. महिला प्राइवेट जॉब करती थी. उसका पति भी मुंबई में प्राइवेट जॉब करता है. एफएसएल की टीम जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >