Darbhanga News: एक वर्षीय पुत्री के साथ अपने कथित प्रेमी के घर के बाहर रह रही विधवा

Darbhanga News: बिरौल थाना क्षेत्र में एक विधवा अपनी एक वर्षीय पुत्री के साथ कथित प्रेमी के घर के बाहर रह रही है.

Darbhanga News: गौड़ाबौराम. बिरौल थाना क्षेत्र में एक विधवा अपनी एक वर्षीय पुत्री के साथ कथित प्रेमी के घर के बाहर रह रही है. युवक के परिजन उसे घर के अंदर प्रवेश नहीं करने दे रहे है. मामले को लेकर पंचायत भी हुई. हालांकि युवक के परिजनों ने पंचायत की भी बात नही मानने से इंकार कर दिया. विधवा महिला घनश्यामपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है. उसका कहना है कि 2015 में उसकी शादी हुई थी. दो पुत्र और एक पुत्री हुई. दो वर्ष पूर्व उसके पति का निधन हो गया. पति के निधन के बाद वह अपने ससुराल में ही रह रही थी. इसी दौरान कथित प्रेमी से उसका परिचय हुआ. बताया कि वह मेरे बच्चों को कभी मिठाई तो कभी पैसे देकर मुझे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया. इसके बाद मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा. वह मुझे मुंबई लेकर चला गया. वहां गर्भ ठहरने पर गर्भपात कराने का दबाव देने लगा. इसके विरुद्ध उसने मुंबई के वकोला थाना में केस भी दर्ज कराया. वहां की पुलिस ने उसके कथित प्रेमी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. बच्ची के जन्म लेने पर वह मुंबई से आरोपित के घर पहुंची तो उसके परिवार वालों ने उसे पहचानने और घर में रखने से इंकार कर दिया. इसके लिए गांव में पंचायत हुई. आरोपित के भाई ने बताया कि उसका भाई छह जनवरी से घर नहीं आया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >