Darbhanga News: बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी, शहरी क्षेत्र के गाछी व चौर में फैल रहा पानी

Darbhanga News:बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि लगातार जारी है. नेपाल के तराई क्षेत्र में हुई बारिश के कारण जलस्तर में नित्य वृद्धि हो रहा है.

Darbhanga News: दरभंगा. बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि लगातार जारी है. नेपाल के तराई क्षेत्र में हुई बारिश के कारण जलस्तर में नित्य वृद्धि हो रहा है. नदी के पूर्वी भाग और पश्चिमी भाग में बाढ़ का खतरा लगातार मंडरा रहा है. बीते 24 घंटे में फिर से एक फुट से अधिक पानी बढ़ गया है. वार्ड 23 के बाजिदपुर गाछी एक दिन पहले तक तक सूखा दिख रहा था, वह मंगलवार को बाढ़ के पानी प्रवेश करने के बाद भर गया है. गाछी और चौर में तेजी से पानी पसर रहा है. नदी के पूर्वी भाग में नाला के पानी का निकास पहले ही बंद हो चुका है. धीरे-धीरे स्थिति विकट होती जा रही है. नदी घाट पर बाढ़ के मद्देनजर लोक आस्था का महापर्व छठ हो पाने की संभावना क्षीण दिख है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >