Darbhanga News: सड़क निर्माण के दौरान पेयजल आपूर्ति का पाइप लाइन हुआ क्षतिग्रस्त, सड़क पर बहता रहा पानी

Darbhanga News:लालबाग पानी टंकी निकट पथ निर्माण विभाग के ‌‌‌‌ठेकेदार ने बुधवार की देर रात पानी आपूर्ति के पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया.

Darbhanga News: दरभंगा. लालबाग पानी टंकी निकट पथ निर्माण विभाग के ठेकेदार ने बुधवार की देर रात पानी आपूर्ति के पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया. इस कारण सुबह में पेयजल आपूर्ति प्रारंभ होते ही संबंधित स्थल पर सड़क पर पानी बहने लगा. बताया गया है कि पाइप क्षतिग्रस्त होने से वार्ड 20 में डेढ़ दर्जन परिवारों को पानी सप्लाई नहीं हो सका. हजारों लीटर पानी सड़क पर फैला गया. स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि डॉ जमाल ने पथ निर्माण विभाग को इसकी जानकारी दी. बताया कि पीएचइडी विभाग ने स्थानीय पलंबर से क्षतिग्रस्त पाइप को ठीक कराने की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >