बकायेदारों का कनेक्शन काटने गये बिजली विभाग के कर्मियों से ग्रामीण उलझे

चार मार्च को कटहलिया में बकायेदारों की लाइन काटने गए जेइ प्रमोद कुमार के साथ कर्मियों को उपभोक्ताओं ने बंधक बना लिया था. जमकर पिटाई कर दी थी.

सिंहवाड़ा. मार्च महीना में बकाया बिजली बिल की वसूली का अभियान जैसे-जैसे तेज हो रहा है, वैसे-वैसे विभागीय जेइ व अन्य कर्मियों की समस्या बढ़ रही है. शुक्रवार को सढ़वाड़ा में बकायदारों की बिजली काटने गये जेइ प्रमोद कुमार व अन्य कर्मियों से ग्रामीण उलझ गये. स्थिति ऐसी हो गयी कि 112 सिमरी पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा. पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ. मालूम हो कि चार मार्च को कटहलिया में बकायेदारों की लाइन काटने गए जेइ प्रमोद कुमार के साथ कर्मियों को उपभोक्ताओं ने बंधक बना लिया था. जमकर पिटाई कर दी थी. इस मामले में सिंहवाड़ा थाना में एफआइआर भी दर्ज हुआ था. बताया जाता है कि टीम पैगंबरपुर, अरई, सिमरी, भराठी व सढ़ावाड़ा के 42 बकायदारों के यहां बिजली का कनेक्शन काटने के लिए गयी. इसी क्रम में सढ़वाड़ा में ललिता देवी के घर की बिजली काटने का सिलसिला कर्मियों ने शुरू किया कि गांव के लोग उलझ गए. ग्रामीणों का कहना था कि बिजली काटने से पहले विभाग को सूचना देनी चाहिए. बिना पूर्व सूचना के बिजली कनेक्शन किसी भी हालत में नहीं काटने देंगे. इसी बात को लेकर हुए विवाद में अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी. हाथापाई की नौबत की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची सिमरी पुलिस ने मामले को शांत कराया. पुलिस व समाज के लोगों के सामने बकाया राशि जमा करने के लिए एक दिन का समय दिया गया है. जेइ ने बताया कि बकायेदारों के खिलाफ 31 मार्च तक पुरजोर अभियान चलता रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >