कुलपति समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज का किया निरीक्षण

लनामिवि के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने सोमवार की शाम समस्तीपुर के वीमेंस कॉलेज का औचक निरीक्षण किया.

दरभंगा. लनामिवि के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने सोमवार की शाम समस्तीपुर के वीमेंस कॉलेज का औचक निरीक्षण किया. कुलपति ने शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी, कैश बुक, स्टॉक रजिस्टर आदि की जांच की तथा आवश्यक निर्देश दिये. विश्वविद्यालय के पत्रों का ससमय निष्पादन करने को कहा. प्रधानाचार्य प्रो. सुनीता सिन्हा से छात्राओं की उपस्थिति और वर्ग संचालन की जानकारी ली. कालेज में पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई पर प्रसन्नता जतायी. मौके पर डॉ विजय कुमार गुप्ता, डॉ रेखा कुमारी, डॉ सुप्रिया कुमारी, डॉ कुमारी शबनम, राधा कुमारी, सुषेण कुमार, पिनाक पाणि बोस, अजीत कुमार आदि मौजूद थे. इससे पूर्व प्रधानाचार्य ने कुलपति का परंपरानुसार स्वागत की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >