जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: सिर में गंभीर चोट लगने से पशु चिकित्सक की मौत

दरभंगा जिले में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके चलते एक पशु चिकित्सक की मौत हो गई. इस घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है और एक बड़े परिवार को तबाह कर दिया है.

Land Dispute Murder:दरभंगा जिले के भालपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत नैनाघाट में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई.इस मारपीट में गंभीर रूप से घायल 50 वर्षीय अली अहमद खान की इलाज के दौरान मौत हो गई.उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया था,लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया.इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसर गया है. 

सात बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मृतक अली अहमद खान पेशे से पशु चिकित्सक थे और अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे.उनके परिवार में चार बेटियां और तीन बेटे हैं,जो सभी अविवाहित हैं.उनकी अचानक हुई मौत से सात बच्चों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है और परिवार गहरे सदमे में है.

रविवार को हुआ था हिंसक विवाद

जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ था.बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे.सिर पर गंभीर चोट लगने से अली अहमद खान लहूलुहान होकर गिर पड़े.उन्हें तुरंत डीएमसीएच में भर्ती कराया गया,जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया था.

पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम

सोमवार को भालपट्टी थाना पुलिस की देखरेख में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया.पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

ये भी पढ़ें: हत्या के मामले में पिता-पुत्र को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 75 हजार का जुर्माना



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >