मिथिला विवि के खेल मैदान में वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

जनसुराज की ओर से ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के खेल मैदान में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया.

दरभंगा. जनसुराज की ओर से ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के खेल मैदान में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया. कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी तथा कुलसचिव डॉ अजय कुमार पंडित ने फीता काटकर उदघाटन किया. प्रतियोगिता के पहले दिन जिले की पांच टीमों के बीच मुकाबला हुआ. प्रतियोगिता में दरभंगा एवं मधुबनी जिले की 25 टीम शामिल होगी. पहले दिन कुंवर सिंह कॉलेज और केवटी लहबार की टीम के बीच मुकाबला हुआ. उदघाटन समारोह में जनसुराज के जिला अध्यक्ष बिल्टू सहनी, सभापति सुरेंद्र मोहन यादव, शोएब अहमद खान, समीउल्लाह खां समीम, मनोज कुमार झा, धर्मेंद्र कुमार झा, अमीर हैदर, जिला परिषद अध्यक्ष सीता देवी, मुमताज अंसारी, विप्लव चौधरी आदि मौजूद थे. जिला अध्यक्ष ने बताया कि यह आयोजन युवा वर्ग में खेल के प्रति अभिरूचि बढ़ाने के लिये संगठन की ओर से किया जा रहा है. बताया कि पूरे प्रदेश में प्रतियोगिता हो रही है. प्रतियोगिता 27 तारीख तक होगी. निर्णायकों में कामनी झा एवं राजश्री आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >