Darbhanga : दरभंगा. बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बिहार अंडर-19 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए जिला टीम के गठन को लेकर नेहरू स्टेडियम में 06 की सुबह 09 बजे से खिलाड़ियों का सेलेक्शन ट्रायल होगा. चयन शिविर में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी, जो जिला क्रिकेट संघ से सम्बद्ध हों तथा जिनका जन्म 01 सितम्बर 2006 के बाद हुआ है, वे आधार कार्ड, पैन कार्ड, कंप्यूटरीकृत जन्म प्रमाण पत्र आदि का मूल एवं एक फोटो के साथ ट्रायल स्थल पर रिपोर्ट कर सकते हैं. यह जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव पवन कुमार सिंह ने दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
