नाव के सहारे जीवन जीने के लिए मजबूर है उजुआ-सिमरटोकावासी

दियारा क्षेत्र उजुआ-सिमरटोका पंचायत के गैजोडी वार्ड 12 के मतदाता को उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिमरटोका पर मतदान करने के लिए जाना पड़ता है.

कुशेश्वरस्थान पूर्वी. दियारा क्षेत्र उजुआ-सिमरटोका पंचायत के गैजोडी वार्ड 12 के मतदाता को उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिमरटोका पर मतदान करने के लिए जाना पड़ता है. ग्रामीण भागेश्वर यादव, मिथिलेश सदा, फोटो पासवान, विनोद साह, विपिन पोद्दार आदि ने बताया कि सरकार का कहना है कि हर गांव में गली-गली सड़क व पुल का जाल बिछा दिया गया है, लेकिन हमलोग अभी भी नाव से ही जीवन-यापन करने को मजबूर हैं. हमलोगों को पंचायत मुख्यालय भी जाने के लिए कोसी नदी पार करना पड़ता है. बता दें कि 12 नंबर वार्ड में लगभग 850 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए गैजोड़ी गांव से नाव पार होकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिमरटोका जाते हैं. मतदाताओं का कहना है कि अभी चुनाव के समय में नेता तो घर-घर आकर बड़े-बड़े वायदा करते हैं, लेकिन हमलोगों का जीवन-यापन नाव पर ही छोड़ देते हैं. हमलोग का भाग्य भगवान के भरोसे ही है. चुनाव के समय छोटे से बड़े नेता घर-घर आकर लोगों का पांव पकड़कर विनती करके वोट मांगते हैं और वायदा करते हैं. वहीं चुनाव जीतने के बाद कोई झांकने तक नहीं आते.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >