Darbhanga News: दुर्गापूजा में मेला के दौरान मारपीट, उपद्रवियों ने दो पुलिस अधिकारी को मारपीट कर किया जख्मी

Darbhanga News:पघारी गांव में दुर्गा पूजा के अंतिम दिन दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. इसमें आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये.

Darbhanga News: बहेड़ी. पघारी गांव में दुर्गा पूजा के अंतिम दिन दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. इसमें आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं दो पुलिस अधिकारी को मारपीट कर जख्मी कर दिया. बताया जाता है कि पघारी दुर्गा पूजा में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था. इस दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों ने हंगामा शुरु कर दिया. कमेटी के सदस्यों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया. इससे आक्रोशित होकर उपद्रवियों ने कमेटी के सदस्यों पर ही हमला कर दिया. इसमें करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. सूचना पर पुलिस की टीम एंबुलेंस लेकर पहुंची. जख्मियों को एंबुलेंस से बहेड़ी पीएचसी भेजा जा रहा था. जाने के क्रम में उपद्रवियों ने एंबुलेंस को रोक दिया. अंत में पुलिस की गाड़ी से सभी घायलों को पीएचसी पहुंचाने का प्रयास किया गया. इस दौरान पघारी चौक पर दर्जनों लोगों ने पुलिस गाड़ी सूमो को जबरन रोक लिया. साथ ही सूमो में बैठे पुलिस अधिकारी राम सिंहासन सिंह व अनिल कुमार रजक को मारपीट कर जख्मी कर दिया. पुलिस गाड़ी का शीशा तोड़ते हुए उसमें बैठे पुलिस के जवान व जख्मियों को जान से मारने का प्रयास किया. हालांकि पुलिस गाड़ी के चालक ने किसी तरह वाहन को तेजी से भगाकर सभी की जान बचायी. इस मामले में पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें करीब आधा दर्जन ज्ञात व 40-45 अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है. पुलिस ने तीन नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि अंकुश कुमार, सुजीत कुमार यादव व अमित कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. साथ ही अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >