Darbhanga News: दरभंगा. विधानसभा चुनाव के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर जिला प्रेक्षागृह में मास्टर प्रशिक्षकों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मास्टर प्रशिक्षकों को निर्वाचन प्रक्रिया, ईवीएम-वीवीपैट के संचालन, आदर्श आचार संहिता, मतदाता सूची, निर्वाचन कार्य में कर्मियों की भूमिका एवं उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. डीएम ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि “मास्टर प्रशिक्षक अच्छी तरह से प्रशिक्षण प्राप्त कर लें. मास्टर प्रशिक्षक का दायित्व अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि आगे चलकर अन्य मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण देंगे. कार्यक्रम का उद्देश्य निर्वाचन कार्य में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं कुशल प्रबंधन को सुनिश्चित करना है, ताकि विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके. मौके पर सहायक समाहर्ता के. परीक्षित, जिला भू अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
