Darbhanga News: 10वीं की टॉपर पलक को नकद सहित चांदी का मेडल

Darbhanga News:प्लस टू उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय विशनपुर में बाबा भूतनाथ द्वारा मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया.

Darbhanga News: हायाघाट. प्लस टू उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय विशनपुर में बाबा भूतनाथ द्वारा मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया. इस दौरान अतिथियों ने कई छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया. पुरस्कृत छात्रों में दसवीं कक्षा की टॉपर पलक कुमारी को नकद 51 सौ व चांदी का मेडल दिया गया. इसके अलावा चार सौ से अधिक अंक लाने वाले मुस्कान, सावित्री नंदन, सुभांषु, आनंद, अनीता, अंजली, सोनू, आयुष, उदयचंद्र, प्रिया, रौनक को चांदी के मेडल से सम्मानित किया गया. साथ ही सभी छात्रों के बीच कॉपी-कलम का वितरण किया गया. ज्ञात हो कि जानकी नंदन चौधरी बाबा भूतनाथ द्वारा पहले भी दसवीं कक्षा के टॉपर छात्र-छात्राओं के बीच सोने व चांदी का मेडल वितरण किया जाता था. समारोह के मुख्य अतिथि डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू, अरुण कुमार झा, प्रतिभा सिंह, मुरली मनोहर चौधरी, अभिजीत कश्यप, कैलाश मिश्र, मनीष सिंह, उदय पासवान, अभिषेक रंजन समेत गणमान्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >