Darbhanga News: जलाभिषेक के दौरान शिव मंदिरों में सुरक्षा का रहा पुख्ता प्रबंध

Darbhanga News:महाशिवरात्रि पर्व पर अहले सुबह से ही शिव मंदिरों में सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कमान संभाल ली थी.

Darbhanga News: दरभंगा. महाशिवरात्रि पर्व पर अहले सुबह से ही शिव मंदिरों में सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कमान संभाल ली थी. पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा. जिले के 350 स्थलों पर दंडाधिकारी सहित पुलिस अधिकारियों व जवानों को प्रतिनियुक्त किया गया था. मंदिरों में महिलाओं के साथ होने वाली चेन स्नेचिंग की संभावित घटनाओं को देखते हुए महिला पुलिस अधिकारियों को भी तैनात किया गया था. एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने सभी थानाध्यक्ष को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिये थे. सभी थानाध्यक्ष भी मंदिरों का नियमित अंतराल पर निरीक्षण करते रहे. अत्यधिक भीड़ वाले मंदिरों में कतार लगाकर श्रद्धालुओं को जलाभिषेक कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >