Darbhanga News: सीइटी बीएड के स्टेट नोडल ऑफिसर एवं परीक्षा नियंत्रक को जान से मारने की धमकी

Darbhanga News:सीइटी बीएड के स्टेट नोडल ऑफिसर सह लनामिवि के कॉलेज निरीक्षक प्रो अशोक कुमार मेहता एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो विनोद कुमार ओझा को जान से मारने की धमकी मिली है.

Darbhanga News: दरभंगा. सीइटी बीएड के स्टेट नोडल ऑफिसर सह लनामिवि के कॉलेज निरीक्षक प्रो अशोक कुमार मेहता एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो विनोद कुमार ओझा को जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी देने वाला बीएड में नामांकन से वंचित सीइटी उत्तीर्ण छात्र है. उसने स्पीड पोस्ट से जान से मारने की धमकी भरा पत्र प्रो अशोक कुमार मेहता को भेजा है. पत्र पर भेजने वाले का पता मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र का मधुबन लिखा है. पत्र पर भेजने की तिथि नौ अक्तूबर दर्ज है. यह पत्र प्रो मेहता को 14 अक्तूबर को मिला. पत्र भेजनेवाले पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >