Darbhanga News: चोरी की टेंपो काटने वाले मामले का तीसरा अभियुक्त गिरफ्तार

Darbhanga News:लहेरियासराय थाना की पुलिस ने टेंपो चोरी मामले में तीसरे आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है.

Darbhanga News: दरभंगा. लहेरियासराय थाना की पुलिस ने टेंपो चोरी मामले में तीसरे आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सोमवार की रात भीगो स्थित स्कूल के पीछे चोरी की टेंपो को काटने की सूचना पर की गई छापेमारी में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था. उनकी निशानदेही पर वारदात में शामिल स्थानीय निवासी मो. इब्राहिम को डीएमसीएच रोड से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस मामले में दो अन्य आरोपितों की खोज में छापेमारी की जा रही है. बता दें कि सबसे पहले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था. इसमें जेल जाने से पहले मेडिकल जांच दौरान मंगलवार को बहादुरपुर पीएचसी से मोहसिन फरार हो गया था. उसे काफी मशक्कत बाद नाला के अंदर से दबोचा गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >