स्कूटी की डिक्की से 46 हजार रुपये चोरी, विश्वविद्यालय थाना पुलिस CCTV फुटेज खंगालने में जुटी

दरभंगा के रामबाग में बदमाशों ने एक बुजुर्ग को निशाना बनाकर उनकी स्कूटी की डिक्की से 46 हजार रुपये चोरी कर लिए. खरीदारी के लिए स्कूटी खड़ी करते ही यह वारदात हुई. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है.

Darbhanga News: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के रामबाग में बदमाशों ने एक बुजुर्ग की स्कूटी की डिक्की से 46 हजार रुपये चोरी कर लिए. घटना के बाद पीड़ित ने विश्वविद्यालय थाना में शिकायत दर्ज कराई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.

Crime News: खरीदारी के दौरान हुई वारदात

जानकारी के अनुसार नवटोलिया निवासी बुजुर्ग किसी आवश्यक कार्य के लिए बैंक से 46 हजार रुपये निकालकर स्कूटी की डिक्की में रखे हुए थे. घर लौटने के दौरान रामबाग के पास उन्होंने स्कूटी खड़ी कर एक दुकान से सामान खरीदने चले गए. कुछ मिनट बाद वापस लौटने पर डिक्की में रखी नकदी गायब मिली.

आसपास पूछताछ के बाद भी नहीं मिला सुराग

घटना के बाद पीड़ित ने आसपास मौजूद लोगों और दुकानदारों से पूछताछ की, लेकिन चोरी गई रकम का कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने विश्वविद्यालय थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई.

CCTV फुटेज के आधार पर होगी कार्रवाई

विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि स्कूटी की डिक्की से नकदी चोरी होने की सूचना मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी. उन्होंने लोगों से बैंक से नकदी निकालने के बाद सतर्क रहने और वाहन की डिक्की में पैसे छोड़कर कहीं नहीं जाने की अपील की.

यह भी पढ़ें: एलएनएमयू का बड़ा फैसला: परीक्षा के दौरान रील बनाने या फोटो खींचने पर सीधे रद्द होगा नामांकन


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar raushan

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >