धोई में कपड़े की दुकान का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी

धोई निवासी रामसागर यादव के पुत्र वीरेंद्र कुमार के कपड़े की दुकान में लाखों के कीमती कपड़े की चोरी हो गयी.

सदर. धोई निवासी रामसागर यादव के पुत्र वीरेंद्र कुमार के कपड़े की दुकान में लाखों के कीमती कपड़े की चोरी हो गयी. घटना तीन अक्तूबर की रात की है. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि तीन अक्तूबर की रात दुकान बंद कर घर चला आया. इसके बाद किसी निजी कार्य से बाहर चलाा गया. गुरुवार को वहां से वापस लौटकर दुकान का ताला खोलने पहुंचा तो दुकान का गेट टूटा हुआ मिला. भीतर घुसने पर रैक खाली था. चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों के कीमती कपड़े चुरा लिये. सदर थाना में आवेदन दिया. पीड़ित ने दुकान से लाखों के महंगे कपड़े की चोरी होने की बात बतायी है. उन्होंने पुलिस से जल्द कार्रवाई करने और चोरों को पकड़ने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >