Darbhanga News: पारिवारिक कलह के कारण युवक ने कर ली खुदकुशी

Darbhanga News:सुबोध दास के 27 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार दास ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

Darbhanga News: बेनीपुर. देवराम-अमैठी पंचायत के नमती निवासी सुबोध दास के 27 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार दास ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बहेड़ा पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. थानाध्यक्ष हरिद्वार शर्मा ने बताया कि पारिवारिक कलह के कारण चंदन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इधर चंदन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. चंदन की पत्नी प्रीति कुमारी के चीत्कार से हर व्यक्ति की आंखें नम हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >