पत्नी के अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये मांगने वाला धराया

साइबर थाना की पुलिस ने पत्नी का अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर एक व्यक्ति से 10 लाख रुपये की मांग करने वाले युवक को लहेरियासराय थाना क्षेत्र के सैदनगर से गिरफ्तार कर लिया.

दरभंगा. साइबर थाना की पुलिस ने पत्नी का अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर एक व्यक्ति से 10 लाख रुपये की मांग करने वाले युवक को लहेरियासराय थाना क्षेत्र के सैदनगर से गिरफ्तार कर लिया. साइबर थाना के इंस्पेक्टर विशाल कुमार सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व बिरौल थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने आवेदन दिया था कि किसी ने व्हाट्सएप नंबर पर उनकी पत्नी का अश्लील फोटो भेजा है और कहा है कि यदि 10 लाख रुपये नहीं दोगे, तो वीडियो व फोटो वायरल कर देंगे. कुछ देर बाद कॉल करने वाला व्यक्ति व्हाट्सएप पर से फोटो और वीडियो हटा दिया और इंस्टाग्राम पर डाल दिया. फिर व्हाट्सएप कॉलिंग कर लगातार बोल रहा था, कि पैसा नहीं देने पर रिश्तेदारों और गांव के लोगों को इसे भेज देंगे. पीड़ित ने कहा था कि कुछ लोगों को उसने वीडियो एवं फोटो भेज भी दिया. इंस्पेक्टर ने बताया कि इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप नंबर की तहकीकात कर व्यक्ति की पहचान घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल असीम सिद्दीकी उर्फ सोहराब के रूप में हुई. पुलिस ने सोहराब को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >