Darbhanga :भाजपा को अधिक सशक्त बनाने के लिए संगठन के कार्यों को दें विस्तार: तावड़े

हर घर पर भाजपा का झंडा फहराया जाए. कार्यकर्ताओं के बीच जोश एवं ऊर्जा का संचार होना चाहिए.

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार के पार्टी ने पांच जिलों की कोर कमेटी की बैठक

दरभंगा. भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार के पार्टी प्रभारी विनोद तावड़े ने शनिवार को दरभंगा के अलावा सीतामढ़ी, शिवहर, सहरसा व सुपौल जिलों की कोर कमेटी की बैठक की. होटल ग्रेसिया इंटरनेशनल में हुई इस बैठक में बिहार के राजनीतिक, सामाजिक व संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आगामी कार्यक्रमों पर विमर्श करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार भाजपा के कार्यकर्ताओं का जोश एनडीए की जीत की गारंटी दे रहा है. पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम हो. हर घर पर भाजपा का झंडा फहराया जाए. कार्यकर्ताओं के बीच जोश एवं ऊर्जा का संचार होना चाहिए. उन्होंने कहा कि सभी जिलों में पार्टी को और अधिक सशक्त बनाना है, इसके लिए संगठन के कार्यों का विस्तार करते हुए पार्टी को मजबूत एवं प्रभावी बनाना जरूरी है.बैठक में बिहार सरकार के राजस्व भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी, नगर विकास व आवास मंत्री जीवेश कुमार, पिछड़ा एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हरि सहनी, क्षेत्रीय प्रभारी शिवेश राम, जगरनाथ ठाकुर, धीरेंद्र सिंह, जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा, विधायक रामचंद्र प्रसाद, मुरारी मोहन झा, स्वर्णा सिंह, मिश्रीलाल यादव, विधान पार्षद सुनील चौधरी, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, पूर्व विधान पार्षद अर्जुन सहनी, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, विनय पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, विद्या कुमार झा, जिला महामंत्री संतोष पोद्दार, विजय चौधरी, सुजीत मल्लिक सहित सभी जिलों के कोर कमेटी के सदस्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >