Darbhanga News: मौसम में सुधार के साथ फिर डीएमसीएच में बढ़ी मरीजों की संख्या

Darbhanga News:सोमवार को मुख्य ओपीडी में इलाज के लिए 25 सौ से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया. वहीं अस्पताल के विभिन्न विभागों में तीन हजार से अधिक मरीजों का उपचार किया गया.

Darbhanga News: दरभंगा. मौसम में सुधार होते ही डीएमसीएच में मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो गयी है. सोमवार को मुख्य ओपीडी में इलाज के लिए 25 सौ से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया. वहीं अस्पताल के विभिन्न विभागों में तीन हजार से अधिक मरीजों का उपचार किया गया. वहीं आपातकालीन विभाग में 173 लोगों ने इलाज कराया. इससे अस्पताल परिसर में कई दिनों के बाद एक बार फिर चहल-पहल दिखी. पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड और शीतलहर के कारण मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही थी. इसका असर ओपीडी सेवा पर भी साफ तौर पर दिख रहा था. तीन जनवरी को स्थिति यह थी कि मेन ओपीडी में महज 1117 मरीज ही इलाज के लिए पहुंचे थे, जो सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम था. ठंड के चलते खासकर बुजुर्ग, महिला और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीज अस्पताल आने से परहेज कर रहे थे.

विभागों में लगी रही लंबी कतार

मौसम में सुधार के कारण बढ़ी मरीजों की संख्या को लेकर विभिन्न विभागों में लंबी कतार नजर आयी. बताया गया कि मेडिसिन, सर्जरी, हड्डी रोग, नेत्र, इएनटी, स्त्री एवं प्रसूति, बाल रोग सहित अन्य विभागों में मरीजों की भीड़ लगी रही. डीएमसीएच प्रशासन के अनुसार मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ओपीडी सेवाओं को सुचारु रूप से संचालित करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि चिकित्सकों की उपलब्धता, दवाओं की आपूर्ति और जांच सुविधाओं को लेकर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

मौसमी बीमारियों में वृद्धि

चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में सुधार के साथ- साथ मौसमी बीमारियों, सर्दी-खांसी, बुखार, सांस से जुड़ी समस्याओं और पुराने रोगों के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. आने वाले दिनों में मौसम सामान्य रहने पर मरीजों की संख्या में और इजाफा होने की बात कही गयी.

विभिन्न विभागों में पहुंचे मरीजों की संख्या

विभाग- रजिस्ट्रेशन कराने वाले मरीजों की संख्या

मेन ओपीडी- 2541एएनसी ओपीडी- 79कैंसर- 03शिशु- 33

सुपर स्पेशलिटी- 89गायनिक- 136

एमसीएच- 31

इमरजेंसी- 179

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >