Darbhanga News: विकसित भारत के निर्माण में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका- कुलपति

Darbhanga News:गणतंत्र दिवस पर कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने झंडोत्तोलन किया. मौके पर मूल्यपरक शिक्षा, उन्नत शोध और आत्मनिर्भरता की बात कही.

Darbhanga News: दरभंगा. लनामिवि मुख्यालय में गणतंत्र दिवस पर कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने झंडोत्तोलन किया. मौके पर मूल्यपरक शिक्षा, उन्नत शोध और आत्मनिर्भरता की बात कही. विश्वविद्यालय द्वारा स्किल डेवलपमेंट, वोकेशनल कोर्सेज, सॉफ्ट कॉम्पोनेंट आदि के विकास और विस्तार पर विचार रखा. कहा कि आजादी के बाद भारतवासियों के सामने एक नए भारत के निर्माण की चुनौती थी. नया भारत कैसा हो? सशक्त और सर्व- धर्म – समभाव की चेतना यहां कैसे स्थापित हो? कर्तव्य- बोध की भावना कैसे नागरिकों में उद्बुध हो? ऐसे तमाम प्रश्न थे, जिनके हितार्थ संविधान सभा की स्थापना हुई. 26 जनवरी, 1950 से अद्यतन देश कई कीर्तिमानों को स्थापति कर चुका है, किंतु विश्वगुरु का स्वप्न अब भी अधूरा है, चुनौतियां अब भी हैं. विकसित भारत के निर्माण में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका है. शिक्षण और शोध के क्षेत्र में साहस और तटस्थता के साथ-साथ समर्पण की भी आवश्यकता है. देशवासियों की नैतिक जिम्मेदारी है कि संगठित होकर राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नीव तैयार करें.

शिक्षा के ग्लोबल स्टैंडर्ड को ध्यान में रखते हुए हमें आगे बढ़ना है

कहा कि वर्ष 2026 के गणतंत्र दिवस का थीम ”””” वंदे मातरम्”””” और ””””आत्मनिर्भर भारत”””” है. उच्च शिक्षण संस्थान होने के कारण हम नई शिक्षा नीति के आलोक में स्वपोषित संस्थान बनें, ऐसा लक्ष्य होना चाहिए. हमारी प्राथमिकता इस सत्र में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस और फॉरेंसिक साइंस की पढ़ाई शुरु करने की है. शिक्षा के ग्लोबल स्टैंडर्ड को ध्यान में रखते हुए हमें आगे बढ़ना है. हमें नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क, टीचिंग – लर्निंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से कदम- से – कदम मिलाकर चलते हुए नवीन शोध व अध्ययन में कीर्तिमान स्थापित करने होंगे. विश्वविद्यालय में पीएम उषा योजना अंतर्गत ””””””””मेरु”””””””” के निर्देशानुसार कार्य हो रहे हैं. कुलपति ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियां गिनायी.

खेल एवं शिक्षा निदेशालय की स्थापना से खेल-कूद के क्षेत्र में खुलेंगे नये रास्ते

कहा कि खेल एवं शिक्षा निदेशालय की स्थापना से छात्रों में खेल-कूद के क्षेत्र में नए रास्ते खुलेंगे. परीक्षा विभाग द्वारा स्टूडेंट ग्रीवांस पोर्टल से छात्रों को घर बैठे अंक- पत्र, डिग्री और त्रुटि संबंधित सुधार सुविधाओं का लाभ मिल रहा है. कोशिश है कि क्रेडिट ट्रांसफर सिस्टम दो से चार माह के भीतर संचालित हो जाए. कुलपति ने विश्वविद्यालय के खेल, एनसीसी, एनएसएस विंग में छात्र – छात्राओं के राज्य और राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व की सराहना की.

अनुकंपा पर नियुक्त 36 पाल्यों को मिला नियुक्ति पत्र

कुलपति ने अनुकंपा के आधार पर कुल 36 पाल्यों को शिक्षकेत्तर कर्मियों के पद पर नियुक्ति पत्र जारी किया. कुलपति ने महात्मा गांधी सदन और आवासीय कार्यालय में भी झंडोत्तोलन किया. कर्मचारी संघ कार्यालय एवं छात्र संघ कार्यालय में कुलसचिव डॉ दिव्या रानी हंसदा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. नरगौना परिसर के मुख्य भवन में संकायाध्यक्ष प्रो. शाहिद हसन तथा दूरस्थ शिक्षा निदेशालय में निदेशक प्रो. हरे कृष्ण सिंह ने झंडोत्तोलन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >