Darbnahga News: बाइक चोरी कर भाग रहे बदमाश को लोगों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

Darbnahga News:बेंता थाना क्षेत्र में बाइक चोरी कर भागते हुए एक बदमाश को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया.

Darbnahga News: दरभंगा. बेंता थाना क्षेत्र में बाइक चोरी कर भागते हुए एक बदमाश को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. मामले को लेकर कमतौल थाना के कुम्हरौली निवासी अमजद अली की ओर से थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उनका कहना है कि वह कमतौल थाना क्षेत्र के कुम्हरौली निवासी है. बेंता थाना क्षेत्र स्थित एक लैब में काम करते हैं. उन्होंने अपनी बाइक को अललपट्टी स्थित ग्रामीण बैंक के पास लगाया था. इस दौरान शाम लगभग 5 बजकर 45 मिनट पर एक लड़का उनकी बाइक को लेकर भागने लगा. हालांकि स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया. इसकी सूचना बेंता थाना की पुलिस को सूचना दी गयी. पहुंचने पर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में बाइक लेकर भागने वाले बदमाश ने अपना नाम राधेश्याम यादव बताया. वह सकतपुर थाना क्षेत्र के राजा खरवाड़ का निवासी है. उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >