Darbhanga News: प्रदेश के छात्रों में फिर से बढ़ा मिथिला विश्वविद्यालय में नामांकन का क्रेज

Darbhanga News:प्रदेश स्तर पर यूजी एवं पीजी स्तर पर विभिन्न विश्वविद्यालयों का सत्र नियमित होने के बावजूद छात्रों के चहेते विश्वविद्यालयों में लनामिवि का क्रेज बरकरार है.

Darbhanga News: प्रवीण कुमार चौधरी, दरभंगा. प्रदेश स्तर पर यूजी एवं पीजी स्तर पर विभिन्न विश्वविद्यालयों का सत्र नियमित होने के बावजूद छात्रों के चहेते विश्वविद्यालयों में लनामिवि का क्रेज बरकरार है. जानकारी के अनुसार चार वर्षीय स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-29 में नामांकन के लिये करीब 1.78 लाख से अधिक सशुल्क आवेदन विवि को प्राप्त हो चुका है. वहीं आवेदन के लिए कुल 2.35 लाख छात्रों ने पंजीयन करा रखा है. सशुल्क आवेदन की संख्या में और बढोत्तरी तय है. कारण यह कि बिना विलंब शुल्क के विवि ने ऑनलाइन आवेदन 18 जून तक तथा विलंब शुल्क के साथ 22 जून तक तय कर रखा है. विवि ने पिछले साल (सत्र 2024-28) प्राप्त करीब 1.75 लाख सशुल्क आवेदन के रिकॉर्ड को ब्रेक कर दिया है. यह आंकड़ा एक मई से 14 जून तक यानी 44 दिनों का है. जानकारी के अनुसार स्नातक स्तर पर नामांकन के लिये अब तक सबसे ज्यादा आवेदन करीब दो लाख सत्र 2023-27 में प्राप्त हुआ था. सत्र 2024-28 में यह घट कर 1.75 लाख हो गया था. इस वर्ष अभी तक 1.77 लाख आवेदन विवि को प्राप्त हो चुका है. विवि को उम्मीद है कि आवेदनों की संख्या करीब दो लाख तक पहुंचेगी.

नामांकन को लेकर सभी विषयों में बढ़ेगी सीट

विवि सूत्रों की मानें तो इस सत्र में दो नये निजी कालेजों को संबद्धता मिलने के कारण नामांकन के लिए कालेजों के साथ विषयवार सीटों की संख्या भी बढ़ेगी. पिछले सत्र (2024-28) में 43 अंगीभूत सहित 37 संबद्ध यानी 80 कालेजों में संचालित 37 विषयों में तीन लाख 11 हजार 289 सीट थी. इसमें 43 अंगीभूत के अलावा संबद्धता के अभाव में 37 में से मात्र 34 संबद्ध कालेजों में ही नामांकन हो पाया था. इस वर्ष पुराने तीन निजी कालेजों के अलावा दो नये कालेजों को भी संबद्धता मिल गई है. अब संबद्ध कालेजों की संख्या 39 हो गयी है. दो नये कालेजों के जुड़ने से लगभग तीन हजार सीट भी बढ़ेगी.

औपबंधिक सूची का प्रकाशन 24 जून को

नामांकन को लेकर औपबंधिक सूची का प्रकाशन 24 जून को किया जायेगा. आवेदन में हुई त्रुटि का मेजर विषय को छोड़ सुधार 24-25 जून को होगा. पहली चयन सूची का प्रकाशन दो जुलाई, काउंसेलिंग सह नामांकन 04 से 14 जुलाई तक, नामांकित छात्रों का डैशबोर्ड अपडेशन 15 से 17 जुलाई तक होगा. दूसरी चयन सूची का प्रकाशन 23 जुलाई को किया जायेगा. इसके आधार पर नामांकन 24-29 जुलाई को, डैशबोर्ड अपडेशन 30 जुलाई तक व वर्गारंभ 15 जुलाई से होगा. रिक्त सीटों की उपलब्धता के आधार पर तीसरी चयन सूची या स्पाट राउंड एडमिशन का निर्णय लिया जायेगा.

विषय – सीटों की संख्या

वनस्पति विज्ञान – 8645जंतु विज्ञान- 10934रसायन – 9327भौतिकी – 9945गणित-10071गणित (कला) – 3110एआइएच – 9450इतिहास – 28344राजनीति विज्ञान – 23030समाज शास्त्र – 17240मनोविज्ञान – 24150अर्थशास्त्र – 12840गृहविज्ञान – 13548एलएसडब्ल्यू – 2005भूगोल – 18220संगीत – 4280नाटक- 675दर्शनशास्त्र – 9760अंग्रेजी – 13028मैथिली – 9360हिंदी – 14225संस्कृत – 9025उर्दू – 9759एकाउंटिंग एंड फिनांस – 22393मार्केटिंग – 6580एचआरएम – 1350पर्सियन – 2135एंथ्रोपोलॉजी – 1380प्राकृत – 505ग्रामीण अर्थशास्त्र – 2480स्टैटिसटिक्स – 800अरबी – 350भोजपुरी – 225नेपाली – 695पाली – 225बंगला – 975लाइब्रेरी साइंस – 225

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >