Darbhanga News: बीएमपी के रसोइसा का परिसर के जीर्णशीर्ण मकान में फंदे से झूलता मिला शव

Darbhanga News:बीएमपी-13 परिसर में मंगलवार की सुबह 37 वर्षीय हेडक्वार्टर रसोइया का शव बरामद हुआ. खबर फैलते ही वहां सिपाहियों की भीड़ जुट गयी.

Darbhanga News: बहादुरपुर. बीएमपी-13 परिसर में मंगलवार की सुबह 37 वर्षीय हेडक्वार्टर रसोइया का शव बरामद हुआ. खबर फैलते ही वहां सिपाहियों की भीड़ जुट गयी. सिपाही ने इसकी सूचना थाना को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. मामले की छानबीन में जुट गयी. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. पुलिस ने बताया कि बीएमपी-13 के हेडक्वार्टर रसोइया संतोष कुमार का शव परिसर स्थित एक टूटे मकान में फंदे के सहारे लटकता हुआ मिला. संतोष सारण जिलान्तर्गत मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कटोखर निवासी था. चार वर्षों से बीएमपी में कार्यरत था. सहकर्मियों के अनुसार पूर्व में वे कई बार अपनी ड्यूटी को छोड़कर चला जाता था. उसने आत्महत्या क्यों की, यह स्पष्ट नहीं हो सका है. संतोष अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बीएमपी परिसर में ही रहता था. आसपास के लोगों के अनुसार पिछले कुछ महीनो से मानसिक रूप से तनाव में दिख रहा था. इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. सुसाइड का कोई कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों के आवेदन आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. आवेदन आते ही आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >