Darbhanga News: फोरलेन पर मिली अज्ञात युवक की लाश

Darbhanga News:एनएच-27 पर रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने दोनों लेन के बीच के पैसेज में शनिवार को करीब 11 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी.

Darbhanga News: सदर. एनएच-27 पर रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने दोनों लेन के बीच के पैसेज में शनिवार को करीब 11 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाना को दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच प्रारंभ कर दी. मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं दिखे. पुलिस स्वाभाविक मौत का अनुमान लगा रही है. हालांकि वास्तविक कारण की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगी. मब्बी थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक डीएमसीएच के शीतगृह में सुरक्षित रखा जाएगा. इस दौरान पहचान नहीं होने पर नगर निगम के सहयोग से शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस आसपास के इलाकों में लापता व्यक्तियों की जानकारी भी खंगाल रही है. वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार युवक को गत कुछ दिनों से क्षेत्र में इधर-उधर भटकते देखा जा रहा था. उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही थी. वह अक्सर खुद से बातें करता रहता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >