खेत में टेंगारी से काटकर पत्नी को मारा डाला, फरार

महेश सिंह ने अपनी पत्नी फुलदाय देवी (60) की गुरुवार को धारदार टेंगारी से काटकर हत्या कर दी.

तारडीह. कैथवार पंचायत के कैथवार वार्ड दो निवासी महेश सिंह ने अपनी पत्नी फुलदाय देवी (60) की गुरुवार को धारदार टेंगारी से काटकर हत्या कर दी. बताया जाता है कि गुरुवार को अहले सुबह महेश सिंह अपनी पत्नी के साथ खेत में मूंग तोड़ने के लिए निकला था. उस समय महेश ने पेड़ की टहनी काटने के बहाने टेंगारी साथ में रख लिया था. मूंग तोड़ने के दौरान उसने पत्नी पर टेंगारी से प्रहार करना शुरू कर दिया. कई बार वार कर उसकी हत्या कर दी. खेतों की ओर जा रहे गांव के लोगों की नजर मृत महिला पर पड़ी. यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी. शव को दफनाने की कोशिश की गयी. जानकारी मिलते ही सकतपुर पुलिस वहां पहुंच गयी. शव को कब्जे में ले लिया. जिला से एसएफएल की टीम बुलायी गयी. ग्रामीणों ने बताया कि उसका एक जवान बेटा था, जिसकी मौत दस साल पहले हो गयी. बेटे की मौत के बाद घर में महेश सिंह, उसकी पत्नी फुलदाय, विधवा पताेहू व एक पोता थे. महेश सिंह का अक्सर पत्नी के साथ किसी-किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था. महेश सिंह के पत्नी की नृशंस तरीके से हत्या करने पर गांव में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. वह घर छोड़कर फरार हो गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है. सकतपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि एसएफएल की टीम साक्ष्य जुटा रही है. शव को पोस्टमार्टम में भेजने के साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >