Darbhanga News: बाल सुधार गृह के शौचालय में फंदे लटका मिला किशोर का शव

Darbhanga News:लहेरियासराय स्थित बाल सुधार गृह में शनिवार को संदिग्ध स्थिति में एक किशोर की मौत हो गयी.

Darbhanga News: दरभंगा. लहेरियासराय स्थित बाल सुधार गृह में शनिवार को संदिग्ध स्थिति में एक किशोर की मौत हो गयी. सुधार गृह के शौचालय में फंदे से लटका हुआ उसका शव बरामद किया गया. जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया. डीएम कौशल कुमार व एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी जांच के लिए वहां पहुंच गये. अधिकारियों ने डेढ़ घंटे तक बाल सुधार गृह के कर्मियों से पूछताछ की. वह आगजनी व मोबाइल चोरी के मामले में बाल सुधार गृह में था.

आक्रोशित लोगों ने दरभंगा- समस्तीपुर मार्ग किया जाम

जानकारी मिलते ही उसके परिजन बाल सुधार गृह पहुंच गये. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. स्थानीय लोगों की मदद से लहेरियासराय-समस्तीपुर मुख्य मार्ग को सैदनगर के पास जाम कर दिया. परिजन व पुलिसकर्मियों के बीच काफी देर तक विवाद हुआ. पुलिस ने समझा बुझा कर जाम समाप्त कराया. बताया जाता है कि छह माह में बाल सुधार गृह में तीसरे किशोर की मौत हुई है. इससे कई सवाल खड़े हो गये हैं.

कहते हैं एसडीओ

प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है. सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है.

विकास कुमार, सदर एसडीओ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >