संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी की मौत से सनसनी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. दो दिन पहले ही परदेस से गांव लौटी किशोरी की अचानक मौत से परिजनों में मातम पसरा है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

दरभंगा जिला के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के अतरबेल वार्ड नंबर-9 में शुक्रवार की सुबह एक 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक किशोरी की पहचान अनूप सहनी की पुत्री ज्योति कुमारी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

दो दिन पहले ही परदेस से गांव लौटी थी ज्योति

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, ज्योति अपने माता-पिता के साथ राज्य से बाहर (प्रदेश) रहती थी और करीब दो दिन पहले ही गांव वापस लौटी थी. गुरुवार की रात उसने परिवार के सदस्यों के साथ खाना खाया और सामान्य रूप से अपने कमरे में सोने चली गई.

सुबह जगाने पहुंची मां, नहीं मिली कोई प्रतिक्रिया

शुक्रवार की सुबह जब ज्योति की मां उसे जगाने के लिए कमरे में पहुंची, तो उसने कोई हलचल नहीं की. काफी प्रयास के बाद भी जब ज्योति ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, तो परिजन घबरा गए. शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए. स्थानीय लोगों ने भी उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन शरीर में कोई गतिविधि न देखकर पुलिस को सूचना दी गई.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

सूचना मिलते ही सिंहवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (DMCH) भेज दिया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.थानाध्यक्ष के अनुसार, मौत के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आ सकेगी. पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. दो भाई-बहनों में सबसे छोटी ज्योति की अचानक हुई मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar raushan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >