जिला अंडर -16 बालक क्रिकेट टीम के लिए चयन ट्रायल 26 को

जिला अंडर -16 (बालक) क्रिकेट टीम चयन लिए 26 अप्रैल को लहेरियासराय के नेहरु स्टेडियम में सलेक्शन ट्रायल का आयोजन होगा.

दरभंगा. जिला अंडर -16 (बालक) क्रिकेट टीम चयन लिए 26 अप्रैल को लहेरियासराय के नेहरु स्टेडियम में सलेक्शन ट्रायल का आयोजन होगा. यह जानकारी देते हुए जिला क्रिकेट संघ के सचिव पवन कुमार सिंह ने बताया कि सेलेक्शन ट्रायल में जिला क्रिकेट संघ से निबंधित क्रिकेट टीमों के वैसे खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जिनका जन्मतिथि एक सितंबर 2008 से 31 अगस्त 2010 के बीच का हो. ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, कंप्यूटरीकृत जन्म प्रमाण पत्र आदि का मूल एवं एक सेट छाया प्रति लाना आवश्यक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >