मरीजों को बड़ी राहत: सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में जल्द शुरू होगी ICU सेवा, जानिए कब से मिलेगा फायदा

डीएमसीएच सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में आइसीयू शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में है. इसके शुरू होने के बाद न्यूरोसर्जरी विभाग में ऑपरेशन की सुविधा शुरू करने का रास्ता साफ होगा.

दरभंगा डीएमसीएच परिसर स्थित सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में आइसीयू सेवा शुरू करने की कवायद तेज हो गई है. आइसीयू को चालू करने के लिए यूपीएस, मॉनिटर समेत अन्य जरूरी चिकित्सा उपकरणों को व्यवस्थित किया जा रहा है. अस्पताल प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है. उम्मीद है कि इसी सप्ताह आइसीयू सेवा शुरू कर दी जाएगी. इसके बाद न्यूरोसर्जरी विभाग में ऑपरेशन की सुविधा शुरू करने की तैयारी है.

गंभीर मरीजों को नहीं करना होगा रेफर

फिलहाल आइसीयू की सुविधा नहीं होने के कारण गंभीर मरीजों को ऑपरेशन के बाद आवश्यक निगरानी और गहन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में परेशानी होती है. ऐसे में कई मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है. जानकारी के अनुसार सुपरस्पेशलिटी अस्पताल से हर महीने न्यूरोसर्जरी से जुड़े एक दर्जन से अधिक मरीजों को इलाज के लिए बाहर भेजा जाता है. इससे मरीजों और उनके परिजनों पर इलाज का अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है. दूसरे शहरों में इलाज के दौरान कई परिवारों को लाखों रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं.

ICU शुरू होने के बाद ऑपरेशन में होगी आसानी

सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में आइसीयू सेवा शुरू होने के बाद न्यूरोसर्जरी विभाग में ऑपरेशन की सुविधा शुरू करने में भी आसानी होगी. गंभीर मरीजों की सर्जरी के बाद उन्हें स्थानीय स्तर पर ही आइसीयू में निगरानी और गहन चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी. इससे मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर करने की जरूरत काफी हद तक कम होने की उम्मीद है.

गरीब मरीजों को मिलेगा बड़ा लाभ

सरकारी अस्पताल में आइसीयू की सुविधा उपलब्ध होने से गरीब और जरूरतमंद मरीजों को विशेष राहत मिलने की उम्मीद है. उन्हें सरकारी व्यवस्था के तहत निशुल्क उपचार के साथ गंभीर स्थिति में जरूरी चिकित्सा सुविधा भी मिल सकेगी. बाहर के निजी अस्पतालों में इलाज कराने और बड़ी रकम खर्च करने की मजबूरी भी कम होगी.

अन्य गंभीर मरीजों को भी मिलेगा लाभ

आइसीयू का लाभ सिर्फ न्यूरोसर्जरी के मरीजों तक सीमित नहीं रहेगा. गंभीर स्थिति वाले अन्य मरीजों के इलाज में भी इससे मदद मिलेगी. फिलहाल आवश्यक उपकरणों की जांच और उन्हें व्यवस्थित करने का काम जारी है. आइसीयू शुरू होने के बाद सुपरस्पेशलिटी अस्पताल की गंभीर मरीजों के इलाज की क्षमता बढ़ेगी. स्थानीय स्तर पर यह सुविधा शुरू होना दरभंगा और आसपास के मरीजों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है.

यह भी पढे़ं:

सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिलेगी मुक्ति, डीएम ने कहा, "सहयोग शिविर में आएं, तुरंत होगा निपटारा"

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजय कुमार मिश्रा

अजय कुमार मिश्रा पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. स्वास्थ्य, एयरपोर्ट, परिवहन, सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर गंभीर और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग इनकी पहचान है. आम जनजीवन से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना इनकी कार्यशैली की विशेष पहचान रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >