Darbhanga:सीएम कॉलेज, दरभंगा में होगी चार वर्षीय इंटीग्रेटेट टीचर एजुकेशन प्रोग्राम की पढ़ाई

सीएम कॉलेज, दरभंगा में अगले सत्र से चार वर्षीय इंटीग्रेटेट टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आइटीइपी) बीए- बीएड एवं बीकाम बीएड की पढाई होगी.

दरभंगा. सीएम कॉलेज, दरभंगा में अगले सत्र से चार वर्षीय इंटीग्रेटेट टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आइटीइपी) बीए- बीएड एवं बीकाम बीएड की पढाई होगी. इस पाठ्यक्रम की मंजूरी एनसीटीइ ने सीएम कालेज को दे दी है. इससे संबंधित स्वीकृति एनसीटीइ ने कालेज को ऑनलाइन दी है. कला एवं वाणिज्य संकाय से इंटर पास छात्र- छात्रा अब सीएम कालेज से चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए बीएड एवं बीकाम बीएड की पढाई कर सकते हैं. नामांकन के लिये फिलहाल कुल 150 सीट की अनुमति एनसीटीई ने दी है. प्रधानाचार्य प्रो. मुश्ताक अहमद ने शिक्षकों के साथ कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी से मुलाकात कर उन्हें इस उपलब्धि की जानकारी दी. उनके प्रति आभार व्यक्त किया. कहा कि उनके सहयोग से सीएम कॉलेज, दरभंगा ने हाल ही में नैक मूल्यांकन में बी ग्रेड हासिल किया था. अब बीएड की पढ़ाई का मार्ग प्रशस्त हो गया है.

अन्य कॉलेज भी इस दिशा में करे प्रयास

कुलपति प्रो. चौधरी ने कॉलेज प्रशासन को इस उपलब्धि पर बधाई दी. प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इसी तरह का प्रयास अन्य कॉलेजों को भी करना होगा, ताकि मिथिला के छात्र-छात्राओं को ऐसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश की सुविधा मिल सके.

प्रधानाचार्य ने बताया कि न केवल मिथिलांचल बल्कि उत्तर बिहार के छात्रों को इटीग्रेटेट टीचर एजुकेशन प्रोग्राम के तहत इंटरमीडिएट के बाद एक साथ स्नातक और बीएड की डिग्री प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी. बताया कि उत्तर बिहार का यह पहला कॉलेज है, जहां कला और वाणिज्य में कुल 150 छात्र-छात्राओं को अब एक साथ बीए बीएड और बीकॉम बीएड की चार वर्षीय स्नातक की डिग्री प्रदान की जाएगी. इस मंजूरी से कालेज के शिक्षाकर्मियों में खुशी व्याप्त है. मयंक श्रीवास्तव, अबसार आलम, खालिद अंजुम उस्मानी, अखिलेश कुमार राठौड़, आशीष कुमार वरियार, डॉ एकता, डॉ विवेश कुमार चतुर्वेदी, डॉ दिव्या शर्मा, डॉ आलोक रंजन, शमशाद अली कमर ने इस सफलता पर कुलपति को बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >