Darbhanga News: स्नातक तृतीय सेमेस्टर के वंचित छात्र आज भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म

Darbhanga News:लनामिवि ने स्नातक तृतीय सेमेस्टर सत्र 2023-27 का परीक्षा फार्म भरने का एक मौका फिर से छात्रों को दिया है.

Darbhanga News: दरभंगा. लनामिवि ने स्नातक तृतीय सेमेस्टर सत्र 2023-27 का परीक्षा फार्म भरने का एक मौका फिर से छात्रों को दिया है. विवि की ओर से कहा गया है कि वंचित छात्र- छात्रा विलंब शुल्क के साथ 16 मई तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकते हैं. त्रुटि सुधार 17 एवं 18 मई को होगा. वैसे परीक्षार्थी, जो स्नातक प्रथम एवं स्नातक द्वितीय सेमेस्टर के एमजेसी, एमआइसी, एमडीसी, एइसी एवं वीएसी कोर्स के कुल 34 क्रेडिट में से 28 प्राप्त किये हों तथा स्नातक तृतीय सेमेस्टर सत्र 2023-27 के सभी विषयों की आंतरिक परीक्षा में उत्तीर्ण हो, तृतीय सेमेस्टर की सैद्धांतिक परीक्षा के लिये उन्हीं का परीक्षा प्रपत्र एवं शुल्क वेबसाइट www.Inmu.ac.in पर स्वीकार किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >