Darbhanga News: दरभंगा. विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं एवं शिकायतों के प्रभावी समाधान के लिए जिले के सभी प्रखंडों में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा. इसकी शुरुआत 25 अगस्त से होगी. जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद ठाकुर के निर्देश के अनुसार सरकार के “सबका सम्मान, जीवन आसान” के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार को शिविर आयोजित किया जाएगा. जिले में इसके लिए कुल 19 केंद्र निर्धारित किए गए हैं.
विद्यार्थी रख सकेंगे अपनी समस्याएं
विद्यार्थी सहयोग शिविर में संबंधित प्रखंड के विद्यार्थी अपनी शैक्षणिक एवं अन्य समस्याओं से जुड़ी शिकायतें रख सकेंगे. इसके लिए संबंधित विद्यालयों एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को चिह्नित स्थलों पर आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया है.
शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय स्तर पर एक निर्धारित मंच उपलब्ध होगा.
19 विद्यालयों को बनाया गया शिविर केंद्र
जिले के सभी प्रखंडों में अलग-अलग विद्यालयों को विद्यार्थी सहयोग शिविर के लिए चिह्नित किया गया है.
- अलीनगर – उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय अलीनगर
- बहादुरपुर – प्लस-टू बापू स्मारक उच्च विद्यालय, कुशोथर
- बहेड़ी – प्लस-टू शांति गायक उच्च विद्यालय, बहेड़ी
- बेनीपुर – प्लस-टू उच्च विद्यालय महिनाम पोहद्दी
- बिरौल – प्लस-टू ओंकार उच्च विद्यालय, सुपौल बाजार
- दरभंगा सदर – उच्च माध्यमिक विद्यालय कबीरचक
- दरभंगा नगर – प्लस-टू एमएलएकेएमडी उच्च विद्यालय
- गौड़ाबौराम – उच्च माध्यमिक विद्यालय बौराम
- घनश्यामपुर – उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय घनश्यामपुर
- हनुमाननगर – प्लस-टू देवनारायण उच्च विद्यालय, पंचोभ
- हायाघाट – उच्च माध्यमिक विद्यालय मझौलिया
- जाले – प्लस-टू जेएमएम उच्च विद्यालय, कमतौल
- केवटी – उच्च माध्यमिक विद्यालय कोयलास्थान
- किरतपुर – प्लस-टू जीकेपीपी रसियारी
- कुशेश्वरस्थान – प्लस-टू नंदकिशोर उच्च विद्यालय, सतीघाट
- कुशेश्वरस्थान पूर्वी – उच्च माध्यमिक विद्यालय अदलपुर
- मनीगाछी – मध्य विद्यालय बलौर
- सिंहवाड़ा – प्लस-टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, रामपुरा
- तारडीह – उच्च माध्यमिक विद्यालय विसहथ
विद्यालय प्रधानों को तैयारी पूरी करने का निर्देश
जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद ठाकुर ने सभी संबंधित विद्यालय प्रधानों को चिह्नित स्थल पर शिविर के आयोजन की आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. वहीं सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को शिविर की व्यवस्था की निगरानी करने को कहा गया है.
हर महीने चौथे मंगलवार को लगेगा शिविर
विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार को किया जाएगा. इस पहल से विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक समस्याओं और शिकायतों को उचित मंच पर रखने का अवसर मिलेगा. इससे स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया को भी गति मिलने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: आवास बोर्ड के पार्क में निर्माणाधीन मंदिर ध्वस्त, कार्रवाई से स्थानीय लोगों में आक्रोश
