Darbhanga News: राज हाइस्कूल के नवमीं का छात्र रामबाग के तालाब में डूबा, मौत

Darbhanga News:रामबाग में खादी भंडार के निकट के तालाब में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई.

Darbhanga News: दरभंगा. रामबाग में खादी भंडार के निकट के तालाब में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक शुभंकरपुर बख्तौरगंज निवासी पप्पु राय का पुत्र शिवम कुमार बताया गया है. जानकारी के अनुसार शिवम राज स्कूल में नवमीं कक्षा का छात्र था. साइकिल से स्कूल निकला था. इसी क्रम में वह रामबाग में साइकिल लगाकर स्नान करने लगा. बारिश के पानी से लबालब तालाब में वह डूब गया. मृतक दो भाई व दो बहन है. पार्षद राकेश पासवान ने बताया कि मृतक का पिता मजदूर है. विश्वविद्यालय थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार का कहना है कि अभी तक थाना को इस संबंध में जानकारी नहीं दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >