बिहार के दरभंगा में मंदिर से लौट रहे लोगों पर पथराव, इलाके में तनाव के बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Bihar News: दरभंगा के कुशेश्वर स्थान थाना क्षेत्र में दुर्गा मंदिर से लौट रहे लोगों पर पथराव किया गया, जिससे इलाके में तनाव फैल गया. बताया जा रहा है कि इस गांव में होली में भी दो समुदायों के बीच मारपीट की गई थी.

Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वर स्थान थाना क्षेत्र के पछियारी गांव में चैत्र नवरात्र के पहले दिन दुर्गा मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं पर पथराव किया गया, जिससे इलाके में तनाव फैल गया. पथराव का आरोप दूसरे समुदाय के लोगों पर लगा है, जिसके बाद से गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.

छत से हुआ हमला, श्रद्धालुओं में मची भगदड़

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को श्रद्धालु कलश स्थापना कर मंदिर से घर लौट रहे थे, तभी अचानक एक घर की छत से उन पर पत्थर बरसाए गए. इस हमले से अफरा-तफरी मच गई और कई महिला श्रद्धालु भागने के दौरान गिरकर घायल हो गईं.

इलाके में तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा

इस घटना के बाद इलाके में दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ गया, लेकिन पुलिस ने समय रहते हालात को काबू कर लिया. एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है.

होली पर भी भड़की थी हिंसा

गौरतलब है कि होली के दौरान भी इस गांव में दो समुदायों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें लाठी-डंडे चले और कई लोग घायल हो गए थे. तब पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर मामला शांत कराया था, लेकिन नवरात्रि के मौके पर फिर से हिंसा भड़कने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है. पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और पथराव करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: कोई छत्तीसगढ़ भागा तो कोई जम्मू में था छिपा, आरा तनिष्क लूटकांड को अंजाम देने वाले 10 लुटेरे गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >