बीएसईबी ने राज्य स्तरीय क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता की तिथि बदली, अब 6 अगस्त को होगा आयोजन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने राज्य स्तरीय क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026 की तारीख में बदलाव की घोषणा की है. पहले 30 जुलाई को होने वाली यह प्रतियोगिता अब 6 अगस्त को आयोजित होगी. जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

Darbhanga News: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने राज्य स्तरीय क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026 की तिथि में बदलाव किया है. समिति के सचिव द्वारा जारी पत्र के अनुसार पहले यह प्रतियोगिता 30 जुलाई 2026 को प्रस्तावित थी, लेकिन बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और 3 अगस्त को होने वाली मतगणना को देखते हुए इसकी तिथि बदल दी गई है.

BSEB News: अब 6 अगस्त को होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

समिति के अनुसार अब राज्य स्तरीय क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 6 अगस्त 2026 को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मुख्य भवन, सिंहो लाइब्रेरी रोड, पटना स्थित प्रशासनिक भवन में सुबह 10 बजे से आयोजित होगी. जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नई तिथि पर समय से प्रतियोगिता स्थल पहुंचने का निर्देश दिया गया है.

जिला स्तरीय प्रतियोगिता पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार

बीएसईबी ने स्पष्ट किया है कि जिला स्तरीय क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 जून से 30 जुलाई 2026 तक ही होगा. केवल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तिथि में संशोधन किया गया है. अन्य सभी कार्यक्रमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

जिला शिक्षा पदाधिकारियों को जारी हुआ निर्देश

समिति ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने जिलों के चयनित प्रतिभागियों को संशोधित तिथि की जानकारी समय पर उपलब्ध कराएं. साथ ही यह सुनिश्चित करें कि चयनित छात्र-छात्राएं 6 अगस्त को समय पर पटना पहुंचकर प्रतियोगिता में भाग लें.

यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार बुलेट सीधे ट्रक में घुसी, आर्मी जवान समेत तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Minu gupta

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >