बीएसईबी ने बदली राज्य स्तरीय क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता की तिथि, अब 6 अगस्त को होगी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने राज्य स्तरीय क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता-2026 की तारीख में बदलाव किया है. उपचुनाव के कारण इसे स्थगित कर नई तिथि घोषित की गई है.

Darbhanga News: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने राज्य स्तरीय क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता-2026 की तिथि में बदलाव किया है. समिति की ओर से जारी पत्र के अनुसार पहले यह प्रतियोगिता 30 जुलाई 2026 को प्रस्तावित थी, लेकिन बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव और 3 अगस्त को मतगणना निर्धारित होने के कारण इसकी नई तिथि घोषित की गई है.

अब 6 अगस्त को पटना में होगी प्रतियोगिता

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार राज्य स्तरीय क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता अब 6 अगस्त 2026 को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मुख्य भवन, सिंहो लाइब्रेरी रोड, पटना स्थित प्रशासनिक भवन में सुबह 10 बजे से आयोजित होगी.

समिति ने कहा है कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को अब 30 जुलाई के बजाय 6 अगस्त को निर्धारित समय पर प्रतियोगिता स्थल पर उपस्थित होना होगा.

जिला स्तरीय प्रतियोगिता का कार्यक्रम यथावत

समिति ने स्पष्ट किया है कि जिला स्तरीय क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 जून से 30 जुलाई 2026 तक ही होगा. केवल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तिथि में परिवर्तन किया गया है, जबकि अन्य सभी कार्यक्रम पहले की तरह जारी रहेंगे.

जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने जिलों के चयनित प्रतिभागियों को संशोधित तिथि की जानकारी दें और उन्हें समय पर पटना भेजना सुनिश्चित करें.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >