Darbhanga News: मारपीट व जातिसूचक गाली देने के आरोप में एससीएसटी थाना में प्राथमिकी दर्ज

Darbhanga News:पतोर थाना क्षेत्र के अकबरपुर निवासी जगदीश राम की ओर से एससीएसटी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

Darbhanga News: दरभंगा. पतोर थाना क्षेत्र के अकबरपुर निवासी जगदीश राम की ओर से एससीएसटी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें रामबाबू कुशवाहा के अलावा तीन लोगों को नामजद किया गया है. आवेदनकर्ता का कहना है कि 24 अगस्त को वह बदरिया चौक स्थित चाय की दुकान पर बैठे हुए थे. इस दौरान आरोपित वहां आया और उन्हें धक्का देते हुए पास में बैठ गया. धक्का क्यों दिये यह पूछने पर उसने मारने की धमकी दी. आवेदनकर्ता का कहना है कि आरोपित ने गलत ढंग से विकलांगता प्रमाण पत्र बनवा लिया था. उन्होंने आक्रोश में आकर इस संबंध में लोक शिकायत में ओवदन दिया था. आरोपित को इस विषय में जानकारी हुई तो वह तीन लोगों के साथ 13 अक्तूबर को उन्हें बदरिया चौक ले गया. उनके साथ मारपीट की व जातिसूचक गाली दी. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >