Darbhanga News: केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुूंचाएं: उपेंद्र तिवारी

Darbhanga News:दरभंगा नगर विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को दरभंगा नगर दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष पिंटू भंडारी की अध्यक्षता में जिले के उपाध्यक्ष संगीता साह के व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर हुई.

Darbhanga News: दरभंगा. बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर दरभंगा नगर विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को दरभंगा नगर दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष पिंटू भंडारी की अध्यक्षता में जिले के उपाध्यक्ष संगीता साह के व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर हुई. इसमें उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सह दरभंगा लोकसभा के प्रवासी प्रभारी उपेंद्र तिवारी ने कहा कि बिहार की जनता केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रही है. कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि वे इन उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं. भाजपा की विजय सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि दरभंगा नगर विधानसभा सीट पर हम लगातार चुनाव जीत रहे हैं. पूरी उम्मीद है कि इस बार भी प्रचंड बहुमत के साथ यह सीट भाजपा एवं एनडीए जीतेगी. बैठक में प्रदेश सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास की नई धारा प्रवाहित हो रही है. भाजपा कार्यकर्ता यदि संगठन और जनता के बीच सक्रिय रहेंगे तो आगामी विधानसभा चुनाव में निश्चित रूप से पार्टी ऐतिहासिक सफलता दर्ज करेगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया एक एक बूथ पर जाकर मतदाताओं से संपर्क करें एवं उन्हें केंद्र एवं बिहार सरकार की योजनाओं से अवगत करायें. बैठक का संचालन जिला महामंत्री संतोष पोद्दार व धन्यवाद ज्ञापन लहेरियासराय नगर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष श्रवण महतो ने किया. मौके पर पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, पूर्व विधान पार्षद अर्जुन सहनी, जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा, विधानसभा प्रभारी मुकुंद चौधरी, जिला महामंत्री सुजीत मल्लिक, जिला उपाध्यक्ष अभयानंद झा, संगीता साह, विकास चौधरी, सोनी पूर्वे, विधानसभा विस्तारक विनीत, लहेरियासराय नगर उत्तरी मंडल अध्यक्ष संगीत कुमार साह, दरभंगा नगर उत्तरी मंडल के महामंत्री अरुण झा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश महासेठ, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सपना भारती, जिला कोषाध्यक्ष संतोष सिंह, संजय महतो, भद्रकांत चौधरी, सौरभ सुमन, दीपक खरगा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >