Darbhanga News: स्पाइसजेट की मुंबई के लिए एकलौती विमान सेवा रही रद्द

Darbhanga News: दरभंगा हवाई अड्डा से स्पाइसजेट की विमान सेवा नियमित नहीं रहती है. इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है.

Darbhanga News: दरभंगा. दरभंगा हवाई अड्डा से स्पाइसजेट की विमान सेवा नियमित नहीं रहती है. इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है. जानकारी के अनुसार सोमवार को मुंबई के लिए इस कंपनी की विमान सेवा रद्द रही. टिकट कटाने के बावजूद पैसेंजरों को दूसरा विकल्प खोजना पड़ा. आपातकालीन स्थिति के मद्देनजर कई लोगों को पटना से यात्रा करनी पड़ी. इधर, आज स्पाइसजेट कंपनी की दिल्ली महानगर के लिये फ्लाइट का परिचालन लेट से हुआ. सोमवार को दरभंगा से महज एक दर्जन विमानों का परिचालन हुआ. इसमें दिल्ली के लिए छह एवं मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद के लिए आधा दर्जन फ्लाइट का परिचालन शामिल है. विदित हो कि स्लॉट के मुताबिक दरभंगा से कुल 22 विमानों का आवागमन होना है, लेकिन विमानन कंपनी मनमर्जी से विमान सेवा दे रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >