Darbhanga News: एक घंटे लेट से मुंबई व बेंगलुरू के लिए उड़ा स्पाइसजेट का विमान

Darbhanga News:दरभंगा हवाई अड्डा से विमानों की लेटलतीफी से यात्री परेशान हैं.

Darbhanga News: दरभंगा. दरभंगा हवाई अड्डा से विमानों की लेटलतीफी से यात्री परेशान हैं. शनिवार को मुंबई व बेंगलुरू के लिये स्पाइसजेट का जहाज करीब एक घंटे लेट से रवाना हुआ. इस कारण यात्रियों को परेशानी हुई. जानकारी के अनुसार फ्लाइट संख्या एसजी 116 को निर्धारित समय के अनुसार सुबह 09.30 बजे यहां से टेक ऑफ करना था, लेकिन फ्लाइट सुबह 10.26 बजे टेक ऑफ किया. इसी कंपनी का विमान एसजी 535 दोपहर 01.30 के बजाय दोपहर 2.20 बजे बेंगलुरू के लिये प्रस्थान किया. अन्य रूटों पर विमानों का परिचालन समय से होने की जानकारी मिली है.

दरभंगा से कुल 14 प्लेन का हुआ आना- जाना

दरभंगा एयरपोर्ट से शनिवार को कुल 14 विमानों की आवाजाही हुई. इसमें दिल्ली के लिये छह विमानों की सर्विस दी गयी. मुंबई, बेंगलुरू, कोलकाता, हैदराबाद के लिये दो- दो यानी आधा दर्जन विमानों का आना- जाना हुआ. विदित हो कि दरभंगा से पांच रूटों पर सीधी विमान सेवा संचालित की जा रही है, लेकिन स्लॉट के मुताबिक सर्विस नहीं मिलने से यात्रियों को परेशानी होती है. शुक्रवार को 14 विमानों में 2296 लोगों ने यात्रा की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >