Darbhanga News: छह घंटे विलंब से मुंबई के लिए उड़ा स्पाइसजेट का विमान

Darbhanga News:दरभंगा हवाई अड्डा पर विमानों की लेटलतीफी से यात्री परेशान हैं.

Darbhanga News: दरभंगा. दरभंगा हवाई अड्डा पर विमानों की लेटलतीफी से यात्री परेशान हैं. रविवार को मुंबई के लिए स्पाइसजेट का जहाज छह घंटे लेट से यात्रियों को लेकर रवाना हुआ. इस कारण यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा. इस भीषण गर्मी में परेशानी और बढ़ गयी. जानकारी के अनुसार फ्लाइट संख्या एसजी 116 को निर्धारित समय सुबह 09.30 बजे यहां से टेक ऑफ करना है, लेकिन फ्लाइट दोपहर बाद 03.32 बजे टेक ऑफ कर सकी. वहीं दिल्ली के लिए इसी कंपनी के विमान ने एसजी 477 सुबह 11.40 बजे के बजाय दोपहर दोपहर 12.43 बजे प्रस्थान किया. अन्य रूटों पर विमानों का परिचालन समय से होने की जानकारी मिली है.

दरभंगा से 14 हवाई जहान का हुआ अवागमन

दरभंगा एयरपोर्ट से शनिवार को 14 विमानों की आवाजाही हुई. इसमें दिल्ली के लिए छह विमानों की सर्विस दी गयी. मुंबई के लिए चार फ्लाइट का परिचालन हुआ. कोलकाता व हैदराबाद के लिए दो-दो यानी चार विमानों ने आवागमन किया. विदित हो कि दरभंगा से पांच रूटों पर सीधी विमान सेवा संचालित की जा रही है, लेकिन बेंगलुरू रूट पर विमान सेवा रद्द रहने से यात्रियों को दिक्कत हो रही है. वहीं स्लॉट के मुताबिक सर्विस नहीं मिलने से यात्रियों परेशान हैं. शनिवार को 14 विमानों में 2279 लोगों ने यात्रा की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >