Darbhanga : बारिश शहर में विशेष सफाई अभियान शुरू नहीं

पीएम कार्यक्रम के मद्देनजर शुक्रवार को विशेष सफाई अभियान शुरू नहीं हो सका.

Darbhanga : दरभंगा. पीएम कार्यक्रम के मद्देनजर शुक्रवार को विशेष सफाई अभियान शुरू नहीं हो सका. सड़क पर झाड़ू लगाने से लेकर सुबह 10 बजे तक कचरा प्वाइंट से कचरा का उठाव नहीं हो सका था. चूना-ब्लिचिंग का छिड़काव भी देखने को नहीं मिला. कर्मियों का कहना था कि गुरुवार की रात बारिश होने के कारण अभियान शुरू करने में खलल पड़ा है. बता दें कि वर्षा के कारण सड़कें गीली हो गयी. पथ निर्माण विभाग द्वारा विभिन्न मार्ग में सड़क व नाला निर्माण कार्य हो रहा है. इस वजह से संबंधित रोड तथा निचले इलाके में उत्पन्न जलजमाव की समस्या दूर करने में जोन प्रभारी, संबंधित वार्ड के जमादार जुटे थे. गौरतलब है कि मधुबनी में पीएम नरेंद्र मोदी के 24 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता ने 18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक विशेष सफाई अभियान चलाने का आदेश जारी किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >