Darbhanga में सरकारी नौकरी के लिए “जिंदा पिता” को मारा, मां ने भी दिया साथ, DM ने दर्ज कराई FIR

Darbhanga: बिहार के दरभंगा जिले में पिता की सरकारी नौकरी पाने के लिए एक बेटे ने अपने पिता को कागजों पर मार दिया. इतना ही नहीं उसने अपने पिता के फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र को आधार बनाकर अनुकंपा समिति से नौकरी की भी मांग कर ली.

Darbhanga: बिहार के दरभंगा जिले में एक बेटे ने अपने पिता को कागजों पर सिर्फ इसलिए मरा घोषित करा दिया क्योंकि वह अनुकंपा के आधार पर पिता की सरकारी नौकरी को पाना चाहता था. इस पूरे प्रकरण में आरोपी की मां ने भी अपने बेटे का पूरा साथ दिया. यह पूरा मामला तब खुला जब ‘मृत घोषित’ किए गए व्यक्ति, विष्णु देव यादव, जिला कार्यालय में उपस्थित हो गए. 

प्रशासन भी नहीं पकड़ पाया बेटे का झूठ 

जानकारी के मुताबिक, विष्णु देव यादव दरभंगा पथ प्रमंडल में एक चतुर्थवर्गीय कर्मचारी हैं. उनके बेटे विकास कुमार यादव ने उनका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया और इसे अनुकंपा समिति के सामने प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने अपने पिता की मृत्यु का दावा किया और अनुकंपा के आधार पर नौकरी की मांग की. आश्चर्यजनक रूप से जिला अनुकंपा समिति की बैठक ने  इन फर्जी दस्तावेजों को स्वीकार भी कर लिया और 30 मई को नौकरी के लिए सिफारिश कर दी.

मां ने भी दिया बेटे का साथ 

इन सबमें सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इस साजिश में विकास की मां शांति देवी भी शामिल  थी. दोनों ने मिलकर यह षड्यंत्र रचा ताकि विकास को सरकारी नौकरी मिल सके. मृत घोषित व्यक्ति के जीवित होने की पुष्टि होते ही 24 जून को अनुकंपा समिति की बैठक में सारा मामला खुल गया. इसके बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

DM ने दर्ज कराई FIR 

दरभंगा के डीएम कौशल कुमार ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए. उन्होंने इस फर्जी नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया और विकास कुमार यादव, उनकी मां शांति देवी समेत सभी संबंधित दोषियों पर FIR दर्ज करने का आदेश दिया है. डीएम ने न केवल फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र की सत्यता की जांच के निर्देश दिए हैं बल्कि अनुकंपा समिति की उस बैठक की भी जांच करवाई जाएगी जिसमें यह नियुक्ति पास हुई थी.

इसे भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे सीएम नीतीश के मंत्री, गयाजी में किया ऐलान 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prashant tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >