Darbhanga News: दुकानदारों ने लाठी चार्ज के खिलाफ फूंका नगर अयुक्त व उपनगर आयुक्त का पुतला

Darbhanga News:दुकान तोड़े जाने का विरोध करने के दौरान पुलिसिया लाठी चार्ज के विरोध में साेमवार को नगर आयुक्त व उपनगर आयुक्त का पुतला दहन किया गया.

Darbhanga News: दरभंगा. कोर्ट के आदेश के बावजूद बिना पुनर्वास के दुकान तोड़े जाने का विरोध करने के दौरान पुलिसिया लाठी चार्ज के विरोध में साेमवार को नगर आयुक्त व उपनगर आयुक्त का पुतला दहन किया गया. दुकानदार डाकबंगला से चलकर चट्टी चौक पहुंचे. वहां पुतला फूंका. दुकानदारों का कहना था कि उच्च न्यायालय के आदेश की अवमानना कर उपनगर आयुक्त द्वारा बीके रोड लहेरियासराय की चार दुकानों को बुल्डोजर से तोड़ दिया गया. चारों दुकान में रखे कपड़े, दवा व अन्य सामान का नुकसान कर दिया. इसके विरुद्ध शांतिपूर्वक धरना पर बैठे दुकानदारों पर उपनगर आयुक्त के निर्देश पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया. इसमें भाजपा नेता व व्यवसायी अशोक नायक के साथ अन्य दुकानदारों को पीट दिया गया. इसमें कई दुकानदार चोटिल हो गये. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि उच्च न्यायालय का स्पष्ट आदेश है कि पहले सभी दुकानदारों को बीके रोड में नया बाजार भवन बनाकर पुनर्स्थापित करना है. इसके बाद ही दुकान खालीकर तोड़ना है. उच्च न्यायालय के आदेश पर उपनगर आयुक्त ने उपस्थित होकर काउंटर एफिडेविट किया था कि छह माह में वर्तमान दुकान के पीछे बीके रोड में नया बाजार भवन बनाकर सभी दुकानदारों को स्थापित किये जाने के बाद ही दुकान खाली व तोड़ा जायेगा, लेकिन कोर्ट के आदेश की अवमानना करते हुए उनके द्वारा दुकान को तुड़वाया गया. दुकानदारों ने जिला प्रशासन से अविलंब इसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की. मौके पर अध्यक्ष नायक के अलावा देवेन्द्र झा, शंकर चौधरी, पिंकी झा, दीपक जयसवाल, प्रवीण झा, मनोज चौधरी, एजाज अहमद, प्रभाकर सिंह, आनन्द मिश्र, नरसिंह यादव, राजेश चौधरी, सुमन गुप्ता, पंकज सोनी, विकाउ चौधरी, संजीव मुखिया, सुनील सहित अन्य दुकानदार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >