Darbhanga: सोना-चांदी की दुकान में हुए चोरी मामले में सात गिरफ्तार

पतोर थाना क्षेत्र उसमामठ में सोना-चांदी के दुकान में हुए चोरी मामले का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने सात को गिरफ्तार किया है.

दरभंगा. पतोर थाना क्षेत्र उसमामठ में सोना-चांदी के दुकान में हुए चोरी मामले का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने सात को गिरफ्तार किया है. इसमें चार चोर व तीन चोरी के जेवरात खरीदने वाले दुकानदार हैं. इनके पास से 573 ग्राम सोना, 22.65 किग्रा चांदी, 33 हजार एक सौ नकद एक बाइक व दो मोबाइल बरामद की गयी है.गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बिरौल थाना क्षेत्र के कमलपुर निवासी अजय मुखिया, मदन मुखिया, घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के शिवनगरघाट निवासी कृष्णकांत शर्मा, बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार निवासी अजय साहू, उमेश साहू, बिरौल थाना क्षेत्र के रुपनगर निवासी श्रवण वर्मा, बिरौल थाना क्षेत्र के बिरौल निवासी संजीत मुखिया के रुप में हुई है. गुरुवार को मीडिया को जानकारी देते सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि दलसिंहसराय के रहने वाले मास्टरमाइंड दिनेश साह का ससुराल बिरौल थाना क्षेत्र के कमलपुर में है. वह आए दिन ससुराल आया करता था और स्थानीय लोगों से संबंध स्थापित कर गैंग बना लिया. 31 अगस्त की रात चोरों ने सुहागन ज्वेलर्स का शटर काटकर लगभग 40 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली थी. घटना के बाद एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलारेड्डी के निर्देश पर टेक्निकल सेल सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी के ऐ टीम गठन किया गया था. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो चोर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया. पूछताद में अन्य चोर के साथ-साथ सोना चांदी खरीदने वाले दुकानदार के घर सहित दुकान पर छापेमारी की गई. वहां से चोरी के जेवरात को बरामद किया गया. सदर एसडीपीओ ने बताया कि 26 अगस्त 2025 को मुख्य सरगना दिनेश साह ने छह अन्य लोगों के साथ दुकान सहित गांव का रेकी किया था. घटना के दिन शाम के सात बजे तीन बाइक पर सवार होकर चौक पर पहुंचकर रात के 12 बजे तक इधर-उधर घूमते रहे. घटना के दिन तीन बाइक पर पांच लोग सवार होकर शटर काटने का औजार सहित सिलेंडर लेकर पहुंचे. रात 12 बजे के बाद दोनों दुकान का बारी-बारी से शटर काटकर अंदर प्रवेश कर गये. तिजोरी काटने का प्रयास किया लेकिन नहीं कट पाया. काउंटर में रखें सभी जेवरात को लेकर फरार हो गये. उन्होंने बताया कि गस्ती गाड़ी गुजरने के कारण चोर फरार हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >