Darbhanga: सरकार क विकासात्मक योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की आवश्यकता : विधायक

मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार मंडल की अध्यक्षता में बहेड़ी प्रखंड के बिठौली रामजानकी मंदिर प्रांगण में कार्यशाला का आयोजन किया गया.

हायाघाट. भाजपा की ओर से सेवा पखवाड़ा व हर घर संपर्क अभियान के तहत शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार मंडल की अध्यक्षता में बहेड़ी प्रखंड के बिठौली रामजानकी मंदिर प्रांगण में कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें विधायक डॉ रामचंद्र प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को एनडीए सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इन योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की जरूरत हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर जनसंपर्क करने का आह्वान किया. इस दौरान विधायक ने बिठौली निवासी विजय यादव को पाग-चादर से सम्मानित कर भाजपा की सदस्यता दिलायी. विधायक ने विजय यादव का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा परिवार में ऐसे कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है, जो समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित हों. मौके पर विधानसभा प्रभारी राजेश रंजन, विधानसभा संयोजक हेमचन्द्र सिंह, महामंत्री हीरा कांत झा, अमित यादव, रमाकांत झा, पप्पू सिंह, जय शंकर झा, प्रदीप मंडल, गौतम राय, विपिन सहनी, संजीव झा, मो. मतीन, भोला ठाकुर, रामचन्द्र सिंह यादव समेत सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे. सभी ने सेवा पखवाड़ा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >