संस्कृत विश्वविद्यालय में अब ऑनलाइन भरा जायेगा फॉर्म

कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में अब ऑन लाइन फॉर्म भरा जायेगा.

दरभंगा. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में अब ऑन लाइन फॉर्म भरा जायेगा. परीक्षा नियंत्रक डॉ शैलेंद्र मोहन झा ने सभी अंगीभूत व संबद्ध शास्त्री कालेजों के प्रधानाचार्य से कहा है कि वे 30 अप्रैल तक अपने-अपने कालेज का गोपनीय यूजर आइडी एवं पासवर्ड परीक्षा विभाग से प्राप्त कर लें. कहा है कि एक मई से विभिन्न परीक्षाओं का आनलाइन फार्म भरा जाना है. इसमें इसी के आधार पर आनलाइन परीक्षा फार्म भरना संभव हो सकेगा. इसमें कोई बाधा नहीं हो, इसके लिए कालेज के पास अपना यूजर आइडी एवं पासवर्ड जरूरी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >